Uncategorized
एसपी ने किया पुलिस चौकी जीर्णोद्धार का अनावरण
बरनावा गांव स्थित पुलिस चौकी का जन सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया है। जिसका एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को हुए कार्यक्रम में अनावरण किया।

बिनौली। बरनावा गांव स्थित पुलिस चौकी का जन सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया है। जिसका एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को हुए कार्यक्रम में अनावरण किया।
इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने चौकी जीर्णोद्धार में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी एनपी सिंह, सीओ हरीश भदोरिया, इंस्पेक्टर एमपी सिंह, ओमप्रकाश आर्य, ग्राम प्रधान फिरोज खान, जरीफ प्रधान, विष्णु त्यागी, अरुण त्यागी, नूर हसन, सूरज बैँसला, महबूब अल्वी, एसाआई सुभाष चंद, अबरार, आदि मौजूद रहे।


