एक और युद्ध की आहट! उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया ने हवाई हमले का अलर्ट किया जारी
उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर तीन मिसाइलें दागी हैं, जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने हवाई हमले के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया के उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तर कोरिया के उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के साथ सख्ती से निपटेगा। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया ने अपनी सीमाओं में निगरानी बढ़ा दी है।
इस साल 40 से अधिक मिसाइल परीक्षण कर चुका है उत्तर कोरिया
अमरीका और दक्षिण कोरिया की कई चेतावनियों के बाद उत्तर कोरिया इस साल अब तक 40 से अधिक मिसाइल परीक्षण कर चुका है। इन मिसाइलों में अत्याधुनिक बैलेस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं।
अमरीका कई बाद किम जोंग को दे चुका है चेतावनी
उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग को अमरीका की ओर से कई बार चेतावनी दिया जा चुका है। हाल ही में अमरीका ने कहा है कि दक्षिण कोरिया को परमाणु हथियारों के यूज करने पर “इतिहास में सबसे भयानक कीमत चुकानी पड़ेगी।” इसके साथ ही लगातार की जा रही मिसाइलों के परीक्षण पर भी अमरीका ने नाराजनी जताते हुए चेतावनी दी है। इसके बाद भी उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं।


