
बुलंदशहर। (दीपक पंडित ) कोतवाली नगर क्षेत्र के आवास विकास चौकी पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व एएसपी अनुकृति शर्मा ने किया वृक्षारोपण और ए एसपी अनुकृति शर्मा ने बताया की सभी जगह पेड़ पौधे लगाने चाहिए। जिसके कारण हम सभी लोगों को ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इस मौके पर यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष माधव शर्मा, जिला सचिव दीपक पंडित, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लोधी, उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता, सचिव अमित कुमार, के प्रसाद, हिना खान, कमल भाटी व सभी पुलिसकर्मी एसआई अंकित कुमार, विनीत राणा, विनय कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।




