उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाऊस में की विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा
स्थानीय स्तर पर जन अपेक्षा अनुरूप सरकार की योजनाओ का लाभ उपलब्ध कराकर लोगो का जीवन खुशहाल बनाना सरकार की प्राथमिकता- मा0 उप मुख्यमंत्री
मेरठ। सर्किट हाऊस में मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा जनपद के विभागीय अधिकारियों ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के साथ बैठक आहूत की गयी। विकास कार्यों की प्रत्येक विभागवार समीक्षा करते हुये की गयी प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा एवं जन अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढाया जाये। जनपद में अमृत सरोवर की समीक्षा करते हुये उन्होने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण में अच्छी प्रगति हुयी है। बाकी बचे हुये अमृत सरोवर के कार्य को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये तथा समस्त अमृत सरोवरो का आधुनिक सुविधाओ के साथ सौदर्यीकरण किया जाये तथा अमृत सरोवर में बोटिंग के कार्य को भी आगे बढाया जाये।

मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रमिको के उत्थान के लिए खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार के व्यापक अवसर हैं। इस पर ध्यान देते हुये अधिक से अधिक श्रमिको को अवसर किस प्रकार उपलब्ध कराये जा सकते है अधिकारी स्थानीय स्तर पर व्यापक रूपरेखा तैयार करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनपद मंे फूड प्रोसेसिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रशिक्षित किया जाये। उन्होने कहा कि इसके माध्यम से एक तरफ जहां लोगो को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे तो वहीं इस नवीन उद्योग को और अधिक विस्तार मिलेगा।

उन्होने कहा कि स्पोर्टस, ज्वैलरी, फूड प्रोसेसिंग आदि मेरठ के अंतर्गत ऐसे उद्योग है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में श्रमिको के लिए रोजगार उपलब्ध कराये जा सकते है तथा अपनी पहचान के अनुरूप इसे और आगे बढाते हुये व्यापक रूप प्रदान किया जा सकता है। उन्होने कहा कि उद्यम, उद्यमी, रोजगार को विस्तार देना सरकार की प्राथमिकता में है। अधिकारी इसको गहनता से लेते हुये और कैसे विकसित किया जा सकता है कार्यवाही करें। प्रधानमंत्री सडक योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओ को पूरा किये जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिये गये। एनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा किये जा रहे उत्पादन को बढाने हेतु कार्यवाही की जाये तथा कुल टर्न ओवर में वृद्धि की जाये तथा स्वयं सहायता समूहो द्वारा किये गये उत्पादो का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके, मार्केटिंग हेतु बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराये जाये। उन्होने कहा कि दिव्यांग या अन्य ऐसे गरीब व्यक्ति आपदा के कारण घर गिर गये है या घर नहीं है लाभार्थियो का चयन कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोजगार मेले तथा स्थानीय स्तर पर किये जा रहे विकास कार्यों को विस्तृत रूप से बताया। इस पर मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरठ दिल्ली के नजदीक है तथा यहां पर अच्छा माहौल है जिसके अंतर्गत विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने की अपार संभावनाएं है। उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही जन अपेक्षा अनुरूप सरकार की योजनाओ का लाभ उपलब्ध कराकर लोगो का जीवन खुशहाल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देंश्य के साथ सरकार द्वारा समग्रता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। सभी अधिकारी रूचि लेकर एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वो को निवर्हन करते हुये विकास कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करे। जनपद में किये जा रहे विभिन्न नवाचार की मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मोती लाल व्यास, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

