Uncategorized
Trending

उप कृषि निदेशक (शोध केन्द्र) मेरठ परिसर में किया गया नेशनल मिशन ऑन एडीबिल आयल योजनान्तर्गत मण्डल स्तरीय तिलहन मेला/सेमीनार का आयोजन

मेरठ। नेशनल मिशन ऑन एडीबिल आयल योजनान्तर्गत मण्डल स्तरीय तिलहन मेला/सेमीनार का आयोजन उप कृषि निदेशक (शोध केन्द्र) मेरठ परिसर में किया गया। मेले में कृषि, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा अनुभाग, निजी कीटनाशी विक्रेताओं, इफको आदि द्वारा स्टाल के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन कृषको के समक्ष किया गया।

किसान मेला में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला मेरठ के प्राविधिक सहायक श्री प्रदीप भारद्वाज द्वारा मृदा परीक्षण का महत्व, मृदा नमूना लेने की विधि एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के विषय में जानकारी कृषको दी गयी। एग्रीकल्चर इंश्योरंेश कम्पनी के जिला प्रभारी आर0पी0 तिवारी द्वारा प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबी में गेहॅू, सरसो, आलू एवं आम की फसल आच्छादित किये जाने एवं प्रीमियम धनराशि के विषय में जानकारी दी गयी। फसल बीमा के लाभ के विषय में भी अवगत कराया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डा0 आशीष त्यागी द्वारा एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन एवं जैविक कीटनाशकों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। गन्ने फसल में बेधक कीटों से बचाव हेतु ट्राइको कार्ड का प्रयोग करने का सुझाव कृषको दिया गया। तिलहन फसलो के कीट रोग के नियंत्रण के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी।

कृषि रक्षा अधिकारी गाजियाबाद श्री विकास कुमार द्वारा कृषि रक्षा इकाईयों पर कीटनाशी, खरपतवार नाशी एवं जैविक कीटनाशको की उपलब्धता एवं देय अनुदान के विषय में जानकारी दी गयी। कृषको से फसल बुवाई से पूर्व भूमि शोधन एवं बीज शोधन ट्राइकोेडर्मा से करने का सुझाव दिया गया। सरसो की फसल में माहू कीट के नियंत्रण हेतु इमिडा क्लोप्रिड 1 मि0ली0 प्रति लीटर पानी में घोल कर छिडकाव करने का सुझाव भी दिया गया।

मेले में आयोजित गोष्ठी का संचालन करते हुये उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मेरठ श्री चमन सिंह द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती के तकनीकी बिन्दुओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी। श्री ब्रजेश चन्द्रा, उप कृषि निदेशक मेरठ द्वारा सरसों की फसल से उच्च उत्पादकता प्राप्त करने की तकनीकी बिन्दुओं के विषय में जानकारी दी गयी। कृषि विभाग द्वारा कृषक हित में संचालित विभिन्न योजनाओं सोलर सिचाई पम्प, फार्म मशीनरी बैंक, यंत्र वितरण आदि में देय अनुदान की जानकारी कृषको को उपलब्ध कराई गयी।

उप कृषि निदेशक(कृ0र0) मेरठ श्री अशोक कुमार यादव द्वारा कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनमें देय अनुदान के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी। कृषको को जैविक कीटनाशको का प्रयोग करने का अनुरोध भी किया गया। किसान मेले में मण्डल के अन्य जनपदों से जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा जनपद मेरठ के कृषि विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान मेला में लगभग 250 कृषकों द्वारा भाग लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button