देश
Trending

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,भूपेंद्र चौधरी पांच अप्रैल को आएंगे गाजियाबाद

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 05 अप्रैल को गाजियाबाद आएंगे। यह दोनों नेता महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित महाकुंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में होगा। इस आयोजन में पूरे देश से कश्यप निषाद समाज महर्षि कश्यप जयंती में सम्मिलित होगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। सृष्टि के रचना में भगवान महर्षि कश्यप का बहुत बड़ा योगदान था। महर्षि कश्यप एक बहुत ही न्यायप्रिय, शांतिप्रिय ऋषि के रूप में विख्यात हुए। भगवान महर्षि कश्यप का इतिहास रामचरितमानस में ऋग्वेद में और अनेकों वेदों में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन बहुत ही बृहद रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला मैदान में 100000 वर्ग फुट का विशाल टेंट लगाकर कार्यक्रम को खूबसूरती की ओर ले जाया जा रहा है। विशाल मंच की व्यवस्था है और दूर बैठे लोगों के लिए एलईडी के माध्यम से मंच का सजीव चित्रण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी मंच के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे। भगवान महर्षि कश्यप की लीलाओं का भी वर्णन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल समेत सभी विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा पूरे गाजियाबाद शहर को प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सागर कश्यप सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप,विशाल कश्यप, सचिन कश्यप, उमाशंकर शर्मा पवन कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button