टॉप न्यूज़
Trending

उन्नाव में नोट के बंडल के साथ थानेदार के परिवार की फोटो वायरल, लाइन हाजिर

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने में तैनात थाना प्रभारी के घर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि दो बच्चे 500-500 रुपये की गड्डियों के साथ एक बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में बच्चों के साथ उनका परिवार भी लाखों रुपयों के नोटों की गड्डियों के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी गई है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बांगरमऊ सीओ को जांच सौंपी। कुछ देर बाद ही सीओ ने शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रमेशचंद्र साहनी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने में तैनात थाना प्रभारी के परिवार के बच्चों का फोटो नोटों के बंडल के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर मामले की जांच मेरे द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button