Uncategorized
Trending

उत्साह के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार खुदा से देश में अमन-चैन व सौहार्द की दुआ

मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार ईद-उल-फितर का पर्व मंगलवार को जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा से देश में अमन चैन व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दुआ की

शामली। मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार ईद-उल-फितर का पर्व मंगलवार को जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा से देश में अमन चैन व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर नजर आई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, वहीं हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। ईदगाह व मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। किसी भी जगह सडक पर नमाज अदा नहीं की गयी। जानकारी के अनुसार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक व मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार ईद-उल-फितर का त्यौहार मंगलवार को जिलेभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर खुदा से देश में अमन चैन व सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। हिन्दू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। ईद को लेकर युवाओं व बच्चों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया। छोटे छोटे बच्चे नए कपडे पहनकर खुशी से झूमते नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाकर ईद की खुशियां मनायी। दूसरी ओर ईद के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस नजर आया। ईदगाह व मस्जिदांे के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। पुलिस ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईदगाह व मस्जिदों में ही नमाज अदा करने व सडक पर नमाज अदा न करने की अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया और सडक पर नमाज अदा करने के बजाय ईदगाह व मस्जिदों में ही खुदा की इबादत की। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम ब्रजेश कुमार, सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, समाजसेवी विजय कौशिक, विधायक प्रसन्न चौधरी, कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व अन्य गणमान्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं नमाज संपन्न होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने हिन्दू दोस्तों को शीर व मिठाई भेंट कर ईद की बधाई दी। कई लोगों ने अपने घरों में ईद पर कार्यक्रम का आयोजन किया जहां दोनों ही समुदाय के लोगों ने ईद की खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button