देश
Trending

उत्तराखंड : श्रीनगर डैम से 3000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया, चार जिलों को सावधानी बरतने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी रेखा से ऊपर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा गया है। इस संबंध में पौड़ी, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश गर्जन के साथ आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की गई है।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के डयूटी ऑफिसर/ उप सचिव, परिचालन केन्द्र रईश अहमद की जारी चेतावनी आदेश में बताया गया है कि जीवीके पॉवर श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख की ओर से यह पानी छोड़ने की जानकारी दी गई है। अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित होने के कारण उपरोक्त डैम से प्रातः 8:30 बजे लगभग 2000-3000 क्यूमेक्स पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है।

जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में आम जन के बचाव और राहत कार्यों के लिए समस्त इकाइयों को सक्रिय कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं.0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं. 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की गई है। राज्य में 16 और 17 जुलाई को ऑरेंज और 18 से 20 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों, राजमार्गों में अवरोध कटाव,निचले इलाकों में सैलाब / जल भराव की स्थिति बनने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button