देश
Trending

उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। धामी ने ट्विटर हैंडल पर जारी अपने बयान में कहा है कि मौसम विभाग की अगले 13 जुलाई तक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संचार व्यवस्थाओं को हमेशा सुचारू रखें तथा कोई भी मोबाइल स्विच ऑफ ना करें।

सीएम धामी ने कहा है कि पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन फिर भी पूरा प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर इसे दुरुस्त करने में जुटा है।

उन्होंने लोगों को अपने आगे के प्रोग्राम को मौसम विभाग के निर्देशानुसार अलर्ट होकर यात्रा करने के लिए कहा है। धामी ने कहा है कि 15 तारीख तक जब तक कावड़ यात्रा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button