Uttarakhand

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, जानलेवा हादसे में 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि की है। हादसा उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुआ है। पुलिस, प्रशासन और NDRF-SDRF ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हेलीकॉप्टर टुकड़े-टुकड़े हो गया है। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का विमान था, जो 7 यात्रियों को लेकर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button