Tech
Trending

उड़नतश्तरी के बारे में सटीक जानकारी जुटाएगा नासा

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने उड़नतश्तरी (यूएफओ) के संबंध में और अधिक पुख्ता तथा सटीक जानकारी के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित किये जाने की घोषणा की है।

वाशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने उड़नतश्तरी (यूएफओ) के संबंध में और अधिक पुख्ता तथा सटीक जानकारी के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित किये जाने की घोषणा की है।

‘खलीज़ टाइम्स’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों की नजर उपलब्ध आंकडों को पहचानने, भविष्य में इनके बारे में आंकडे एकत्र करने के सबसे अच्छे तरीकों और इन सूचनाओं का इस्तेमाल करके यूएफओ के संबंध में आधुनिक वैज्ञानिक समझ विकसित करने पर रहेगी।

डेविड स्पेरगेल को नासा ने इस टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी है। डेविड प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के एक वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता डेनिएल इवांस को इस अध्ययन के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में इस आने वाले महीनों में वैज्ञानिकों के एक दल को शामिल किया जायेगा। इवांस के अनुसार तब से लेकर नौ महीने के भीतर जो भी जानकारी मिलेगी उसकी एक सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button