Uncategorized

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रहीसी के निधन पर शोक व्यक्त

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रहीसी के हेलीकॉप्टर क्रेश में हुए निधन पर बहसुमा के समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाला और उनके चित्र पर मोमबत्ती जलाकर उनकी मगफिरत की दुआएँ की

बहसूमा। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रहीसी के हेलीकॉप्टर क्रेश में हुए निधन पर बहसुमा के समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाला और उनके चित्र पर मोमबत्ती जलाकर उनकी मगफिरत की दुआएँ की। शुक्रवार की देर रात्रि में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता वकील बेगम एवं इरफान पठान के नेतृत्व में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मौत हो गई थी जिसमें उनकी मगफिरत की दुआओं के लिए कैंडल मार्च निकाला गया और उनके चित्र पर मोमबत्ती जलाई गई इरफान पठान ने कहा कि इब्राहिम रहीसी ने ईरान को उनके राष्ट्रपति रहते अपनी अवाम को ताकत दी है उन्होंने जनता से प्यार का पैगाम भी दिया था उनके हवाई क्रश पर मौत होने के बाद ईरान के लोगों को बहुत बड़ी क्षति हुई है उनका गहरा रिश्ता भारत में भी था मुख्य रूप से कारी, पिन्टू, हर्ष, नदीम, जलालूदीन आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button