Uncategorized
Trending

ईद के त्यौहार को लेकर धर्म गुरुओं के साथ हुई मीटिंग, हिंदू मुस्लिम भाईचारे के ईद मनाने कि की अपील

कोतवाली परिसर में आगामी ईद के त्यौहार को लेकर धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग कर, ईद के त्यौहार को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की

कैराना। कोतवाली परिसर में आगामी ईद के त्यौहार को लेकर धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग कर, ईद के त्यौहार को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की, साथ ही ईद की नमाज आम रास्तों को बचाकर पढ़ने की अपील की जिससे नमाज के दौरान राहगीरों को कोई परेशानी ना हो।
रविवार को कोतवाली परिसर में एडीएम व एएसपी ओपी सिंह ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षा दें जिससे आपके बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सभी बुरे कामों से बच सके इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईद तो 3 तारीख की है। लेकिन हमारा आपका संवाद बना रहे इसलिए हम आपके साथ बार-बार मीटिंग करते रहते हैं जिससे हम आपके क्षेत्र में आप की सेवा कर सके क्षेत्र में नौजवान बच्चे नशे से खराब होते जा रहे हैं आप लोग पुलिस का सहयोग करें जिससे पुलिस नशे पर पाबंदी लगा सके। इसके अलावा उन्होंने सभी से समस्याओं से अवगत कराने के लिए कहा है जिससे पुलिस उनकी समस्या का निस्तारण कर सके वही अनिल कपरवान ने कहा कि अगर कोई समस्या ऐसी है की गांव में जाकर ही सुलझ सकती है तो आप मुझे अवगत कराइए मैं वहां पर आकर ही आपके बीच में उसे सुलझाने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा बाजार में ई-रिक्शा बंद कर दी गई है।
मीना बाजार में लेडीज पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग
मीटिंग में आए लोगों ने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि मीना बाजार में ज्यादा भीड़ रहती है जहां पर कुछ महिलाएं भी उड़दंग उतरती है जिससे आम लोगों को बहुत परेशानी होती है। वही मीटिंग में आए लोगों ने अपील करते हुए कहा कि मीना बाजार में लेडीज पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए जिससे महिला संबंधित कोई घटना घटित ना हो।
सोशल मीडिया पर आई आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड ना करें – एसडीएम संदीप कुमार
कोतवाली परिसर में मीटिंग के दौरान एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अगर आपको कोई आपत्तिजनक पोस्ट प्राप्त होती है तो आप तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं उसकी पूरी जानकारी करें बिना उसे आगे फॉरवर्ड ना करें जिससे पुलिस प्रशासन आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके इसके अलावा उन्होंने कहा कि झूठी अफवाह पर ध्यान ना दें सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सी झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इन झूठी अफवाहो से आप लोग बचे और अपने बच्चों को भी बचाएं।
ईद का त्यौहार मोहब्बत का त्यौहार है – सीओ बिजेंद्र भड़ाना
कोतवाली परिसर में मीटिंग के दौरान सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करें आम रास्तों को छोड़कर ईद की नमाज अदा करें इसके अलावा आप सभी लोग अनुशासन का पालन करें उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जो आपस में हिंदू मुस्लिम मैं मोहब्बत पैदा करता है।
गंगा जमुना तहजीब के साथ मनाए ईद का त्यौहार – एएसपी ओपी सिंह
कोतवाली परिसर में मीटिंग में आए एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि जिस तरह आप लोगों ने शोभा यात्रा के दौरान दूर-दूर तक भाईचारे की मिसाल कायम की है इसके अलावा अलविदा जुमे की नमाज भाई चारे के साथ अदा की है इसी तरह आप लोग आगामी ईद के त्यौहार को आपसी सौहार्द वह भाईचारे के साथ मनाएं जिससे गंगा जमुना तहजीब की मिसाल जिंदा रह सके आप सभी लोग शासन की गाइड लाइन का भी पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें आम रास्तों को छोड़ कर ईद की नमाज अदा करें जिससे राहगीरों को कोई परेशानी ना हो और अगर ईद की नमाज के दौरान किसी राहगीर को परेशानी होती है तो आपकी इबादत का कोई फायदा नहीं
शासन की गाइडलाइन का पालन करें – एडीएम
कोतवाली परिसर में मीटिंग में आए एडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करें जो शासन ने गाइडलाइन जारी की है उसके अनुरूप कार्य करें कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करें मास्क लगाकर रखें जिससे आप लोग गंभीर बीमारियों से बच सके और आप सभी ईद का त्यौहार खुशी से मनाएं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
मीटिंग में आए जामा मस्जिद के इमाम कारी ताहिर ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अधीन काम क्या जाएगा इसके अलावा अधिकारियों द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाएगा। और लोगों से अपील की जाएगी कि अपने बच्चों को ईद के दिन बाइक पर उडदंग ना करने दें जिससे ईद के दिन अशांति पैदा ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button