Uncategorized
Trending

इस शहर में होगा 700 करोड़ का निवेश, हजारों लोगां को मिलेगा रोजगार

ओद्योगिक विस्तार के लिए लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में मेरठ के 23 निवेशकों ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। मेरठ के इन 23 इंवेस्टर्स में 16 बड़े उद्यमी हैं जिन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा का निवेश सरकार के सामने रखा है।

मेरठ। ओद्योगिक विस्तार के लिए लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में मेरठ के 23 निवेशकों ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। मेरठ के इन 23 इंवेस्टर्स में 16 बड़े उद्यमी हैं जिन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा का निवेश सरकार के सामने रखा है। 7 वो छोटे उद्यमी हैं जो 3 करोड़ रुपए से कम के निवेश को लेकर सरकार के सामने आए हैं। 23 निवेशकों ने इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए 700 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, जिससे शहर में इंडस्ट्रियल डवलपमेंट की नई कहानी शुरू होगी।

पसवाड़ा पेपर मिल ने 530 करोड़, मानसरोवर इंफ्राबिल्ड 100 करोड़, पैकेजिंग सीको 50-50 करोड़, फार्टे केमिकल 2 करोड़, जाली आटो इंटरप्राइजेज 50 लाख, केटीआर 4.40 करोड़, क्वांटम प्लास्ट 1.50 करोड़, प्रीमियम पैकेजिंग 12 करोड़, मल्टी प्रोडक्टस 20 करोड़, शिवा इंडस्ट्रीज 7 करोड़ निवेश कर रहे हैं।

लखनऊ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मेरठ से 3 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले 16 उद्यमियों ने भाग लिया। वहीं उद्योग मंदिर परतापुर, दिल्ली रोड में जनपद स्तरीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन हुआ। यहां उद्यमियों ने जनप्रतिनिधियों, अफसरों के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 का लाइव प्रसारण भी देखा।

आयोजन में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, डीएम दीपक मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने उद्यमियों को सम्मानित किया। इसमें मेरठ मिडोक्सी प्रा लि, शिव शक्ति प्लास्टिक, गैलविन पैकेजिंग, ब्रिडा एन्टरप्राईजेज, आल्टट्रैक इनोवेशन प्रा लि, आर्गेनिक बोटेनिका इंडिया प्रा लि, प्रिक्योर सर्जिकल औद्योगिक इकाईयों को स्थापित एवं निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में बड़े निवेशकों का सम्मान हुआ, तो मेरठ में तीन करोड़ रुपए से कम निवेश करने वाले निवेशकों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button