धर्म
Trending

इन राशियों वालों को मिलेगा शिव जी से प्यार अपरंपार

प्रापर्टी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपके यत्न तथा भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपकी पकड़ तथा प्रभाव में रहेंगे।

मेष: सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी, वैसे आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली, रंगीनी, स्वच्छंदता बनी रहेगी।

 

मिथुन: खर्चों का जोर रहेगा, वैसे अधिकांश खर्च जायज ही होंगे, टाले जा सकने वाले खर्चों को भी टाल देना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

 

कर्क: टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, कंस्लटैंसी, टूरिज्म का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, कामकाजी मुश्किलें भी हटेंगी।

 

सिंह: राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसरों में लिहाजदारी-पैठ बढ़ेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

 

तुला: सितारा सेहत के लिए ढीला, मौसम के एक्सपोइजर से भी अपने आपको बचाकर रखें, मगर अर्थ दशा ठीकठाक रहेगी।

 

कन्या: धार्मिक कामों में भाग लेने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

 

वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोचेंगे या मन बनाएंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, सौहार्द बना रहेगा।

 

धनु: किसी मजबूत शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानियां बढ़ने का डर, इसलिए उनके साथ टकराव से बचना चाहिए।

 

मकर: आम सितारा सुदृढ़, उद्देश्य मनोरथ हल होंगे, कारोबारी मोर्चा पर स्थिति बेहतर रहेगी, आपकी पैठ, धाक दूसरों पर बनी रहेगी।

 

कुम्भ: प्रापर्टी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपके यत्न तथा भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपकी पकड़ तथा प्रभाव में रहेंगे।

 

मीन: मित्र, कामकाजी साथी, पार्टनर सहयोग करेंगे, तालमेल रखेंगे तथा आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button