देश-विदेश

इंडोनेशिया में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, 19 लोगों की मौत और 10 लापता

 इंडोनेशिया के बाली द्वीप और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है।

दुनियाभर के कई देशों में इस समय मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। आफत की इस बारिश के चलते कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही हाल इंडोनेशिया (Indonesia) में भी देखने को मिल रहा है। इंडोनेशिया के बाली द्वीप और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

19 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के बाली द्वीप और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में बाढ़ की वजह से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 13 लोगों ने बाली पर अपनी जान गंवाई, जिसकी जानकारी राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के बाली कार्यालय के प्रवक्ता ने दी। वहीं 6 लोगों ने पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में अपनी जान गंवा दी, जिसकी जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की आपातकालीन इकाई की तरफ से दी गई। आने वाले दिनों में मृतकों का आंकड़ा बढतने की भी आशंका जताई जा रही है।

10 लोग लापता

बाढ़ की वजह से दोनों प्रांतों में 10 लोग लापता भी हो गए हैं। बाली में 6 तो पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 4 लोग बाढ़ की वजह से लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

हुआ काफी नुकसान

बाली और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान भी हुआ। बाढ़ के कारण घर, सड़कें, कृषि भूमि, व्हीकल्स क्षतिग्रस्त हो गए। घरों को नुकसान पहुंचने की वजह से लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ऊंची जगहों पर जाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button