Uncategorized
Trending

इंडियन अमेरिकन काउंसिल ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के सहयोग से शिकागो के महापौर लोरी लाइटफुट ने शिकागो के प्रतिष्ठित सिटी हॉल में भारतीय समुदाय के लिए पारम्परिक तरीके से दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया। समारोह में बागपत जिले के शिकागो में रहने वाले लोगों ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया।

बागपत। इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के सहयोग से शिकागो के महापौर लोरी लाइटफुट ने शिकागो के प्रतिष्ठित सिटी हॉल में भारतीय समुदाय के लिए पारम्परिक तरीके से दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया। समारोह में बागपत जिले के शिकागो में रहने वाले लोगों ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया।

इसमें अमेरिकी कांग्रेस के मानित सदस्य डैनी डेविस, राजा कृष्णमूर्ति, भारत के महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष, एल्डरमैन डेविड मूर, प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित डॉ भरत बरई भी उपस्थिति रहे। इस अवसर पर मेयर लाइटफुट ने कहा कि विविधता में एकता ही वास्तविक रोशनी है, जो नफरत के अँधेरे को दूर कर सकती है।उन्होंने भारतीय अमेरिकी समुदाय को आश्वासन दिया कि दीपावली की यह परंपरा जारी रहेगी। इस अवसर पर आईएबीसी के संस्थापक अजीत सिंह ने अमेरिकी भारतीय समुदाय की और से महापौर लाइट फुट का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह वास्तव में इंडियन डायस्पोरा के लिए बहुत सम्मान का विषय है और एक ऐतिहासिक पहल है।
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष ने मेयर लाइट फुट और कांग्रेसमैन डैनी डेविस और राजा कृष्णामूर्ति के साथ मिलकर दीप प्रज्वल्लित किया। मेयर द्वारा आयोजित दीपावली समारोह में मेयर के आंतरिक मंत्रिमंडल के सदस्य डिप्टी मेयर समीर मयंकर, रेशमा सोनी, डॉ अंजना पटेल ने भी भाग लिया। मेयर लाइट फुट ने शिकागो के सर्वश्रेष्ठ को विकसित करने के लिए इसकी बॉन्ड रेटिंग को बढ़ाने में मदद के लिए समीर मयंकर और रेशमा सोनी का धन्यवाद किया। आईएबीसी के अध्यक्ष के रूप में कीर्ति रावूरी, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, कांग्रेस मैन राजा कृष्णामूर्ति, आर्ट ऑफ़ लिविंग से विनेश विरानी तथा गणमान्य कम्युनिटी लीडर्स प्रमुखयता डॉ श्रीनिवास रेड्डी, अनिल बरोट, नाग जायसवाल, हरेंद्र मंगरोला, हरीश कोलासानी, संतोष कुमार, नीलम द्विवेदी, नील खोत और कई अन्य प्रमुख अतिथियों ने दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button