बॉलीवुड
Trending

आयुष्मान की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस फिल्म में पूर्वोत्तर भारत के मुद्दे को दिखाया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस फिल्म में पूर्वोत्तर भारत के मुद्दे को दिखाया गया है।
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘अऩेक’ का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा,“भाषाएं अनेक, लेकिन देश का जज़्बा सिर्फ एक-जीतेगा कौन, हिंदुस्तान। ”
फिल्म में अभिनेता एक अंडरकवर पुलिस की भूमिका में दिखेंगे। इसमें राजनीतिक एक्शन थ्रिलर को फिल्माया गया है।
इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा, “ ‘अनेक’ मेरी अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। यह एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसके बारे में शायद कम बोला जाता है। ”
फिल्म में अभिनेता आयुष्मान के अलावा एंड्रिया केविचसा, मनोज पहवा, कुमुद भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button