आम के पेड़ काटने वालों के खिलाफ स्टुगेज जारी किए
वन विभाग ने अवैध रूप से आम के पेड़ काटने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का दावा किया है
बहसूमा (आ के विश्वकर्मा)। वन विभाग ने अवैध रूप से आम के पेड़ काटने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का दावा किया है। बता दे कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर के पास स्थित मंडप के सामने लकड़ी माफियाओ ने आम के बाग से हरे भरे पेड़ों पर आरी चला दी थी। मुख्य मार्ग पर स्थित आम के बाग से दिन में ही हरे भरे आम के पेड़ काटना इसे वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत कहे, या ड्यूटी में लापरवाही कहे, हरे भरे पेड़ कटने के शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। बृहस्पतिवार को वन विभाग माफियाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का दावा किया है। रहमापुर के ग्रामीणों ने अवैध पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही इस संबंध में रेंजर रविकांत राणा का कहना है कि बिना अनुमति के अवैध पेड़ काटने वालों के खिलाफ स्टूगेज जारी कर दिया है।अभियुक्त की तलाश जारी है।


