आधुनिक राष्ट्र निर्माता थे लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल : गजेंद्र सिंह
जिलेभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया।
बागपत। जिलेभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी गजेंद्र सिंह हेवा ने कहा कि ज्ञात है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने ज्वलंत प्रश्न था कि छोटी-बड़ी 562 रियासतों को भारतीय संघ में कैसे समाहित किया जाए। जब इस जटिल कार्य को जिस महापुरुष ने निहायत ही सादगी तथा शालीनता से सुलझाया, वे थे आधुनिक राष्ट्र-निर्माता लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल। कहा कि सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्यों में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण, गांधी स्मारक निधि की स्थापना, कमला नेहरू अस्पताल की रूपरेखा आदि कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। उनकी सेवाओं, दृढ़ता व कार्यक्षमता के कारण ही उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है। गजेंद्र सिंह ने सभी से उनके विचारों, आदर्शो व कार्यो से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही। कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर ही यह देश व समाज तरक्की कर सकता है।


