राज्य

आज का इतिहास

India

आज का इतिहास

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय और विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं,
1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया।
1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।
1911 – प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन।
1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।
1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1972 – अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
1997 – श्री इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2010 – मेक्सिको की खाड़ी में मैकोंडो प्रोस्पेक्ट में संचालित ब्रिटिश पेट्रोलियम प्लेटफॉर्म डीपवाटर होराइजन के विस्फोट में 11 श्रमिकों की मौत हुई। यह इतिहास का सबसे बड़ा आकस्मिक समुद्री तेल रिसाव था।
2011 – इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2012 – डिज़नी स्टूडियो के अध्यक्ष रिच रॉस ने पद संभालने के तीन साल से भी कम समय के बाद इस्तीफा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button