World

आज का इतिहास- 3 फरवरी

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1760-सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815-विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1916-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925-भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1934-पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
1938-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।
1942-जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945-रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954-इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1964-भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म।
1969-तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
1970-भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972-जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988-पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
1996-भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी दुती चंद का जन्म।
1999-भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
2003-भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005-भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006-मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007-भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल देवीदास ठाकुर का निधन।
2008-कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बंगलादेश में होने के संकेत मिले।
2009-फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2012-सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती
है।
2016-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड का निधन।
2018-भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button