गुड मॉर्निंग न्यूज़

आज का इतिहास- 18 नवंबर

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती इस शहर के वास्तुकार थे।
1738: फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच शांति समझौता हुआ।
1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1910: प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का जन्म हुआ था।
1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज़ को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया, जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया।1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।
1963: अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स ने बटन डायलिंग पैड वाला टेलीफोन बनाया।
9172: ‘इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ’ ने रॉयल बंगाल टाइगर को भारत के राष्ट्रीय पशु के तौर पर स्वीकार किया।
1976: स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे।
1994: फिलिस्तीनियों ने आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी।
2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा।
2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता।
2020 : भारतीय जनता पार्टी की नेतदा एवं गोवा की राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा का निधन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button