World
Trending

आज का इतिहास (15 जून)

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1389- कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।
1752- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है।
1762- आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ।
1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1878- दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन।
1896- जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली।
1908- कलकत्ता में शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1929- प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म।
1932- ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म।
1937- गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।
1947- अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।
1950- भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
1954 – यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन.
1971 – ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव. हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका.
1982- अर्जेन्टीना की सेना ने फ़ाकलैंड में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हिकल एस-213 लॉन्‍च किया
1994- इजरायल और वैटीकन सिटी के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1997- इस्तांबुल में आठ मुस्लिम देशों ने डी-8 नामक संगठन का गठन किया।
1999 – लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिकी अनुमति
2001 – शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया. भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2005- जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2006- भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008- आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button