uttar pradesh
आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर क्यों है विवाद…आगरा में भी पुलिस अलर्ट, मंटोला में फैला आक्रोश

कानपुर में बारावफात के जुलूस में आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कई जिलों में फैल गया है। आगरा में भी बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। मंटोला क्षेत्र में पोस्टर हटवाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की।





