
गुडग़ांव। आंध्रप्रदेश में आगामी 23 से 30 मई तक 12वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मैमोरियल मिनी अंडर 9 एवं 14 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षक कपिल कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गुडग़ांव के 3 तीरंदाजों का चयन किया गया है। अंडर 14 आयु वर्ग में जिया यादव, अंडर 9 में पृथ्वी व मीरा भड़ाना शामिल हैं। उनका कहना है कि इन तीनों खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था। तभी उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव टीपी शर्मा तथा कपिल कौशिक ने तीनों खिलाडिय़ों से आग्रह किया है कि वे शानदार प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। ईराक के लिए रवाना हुई इंडिया टीम कपिल कौशिक ने बताया कि मंगलवार को ईराक के लिए इंडिया रिकर्व व कंपाउण्ड टीम के खिलाड़ी ऋषभ रवाना हो गए हैं। गुडग़ांव के ऋषभ यादव भी टीम में शामिल हैं। यह प्रतियोगिता ईराके के सुलेमानिया खेल ग्राउण्ड में 6 से 11 मई तक खेली जाएगी। इन खिलाडिय़ों के लिए भी तीरंदाजी संघ ने अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।




