अस्सा ग्राम प्रधान के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के आदेश स्थगित
ग्राम अस्सा की ग्राम प्रधान पूजा के जाति प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान जिला स्क्रूटनी समिति के आदेशों के क्रियान्वयन पर मंडलायुक्त ने न्यायालय में की गई अपील के निस्तारण तक स्थगित करने के आदेश किए हैं गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान पूजा के जाति प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी

बहसूमा। ग्राम अस्सा की ग्राम प्रधान पूजा के जाति प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान जिला स्क्रूटनी समिति के आदेशों के क्रियान्वयन पर मंडलायुक्त ने न्यायालय में की गई अपील के निस्तारण तक स्थगित करने के आदेश किए हैं। गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान पूजा के जाति प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पूजा ओबीसी जाति से है और एससी जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ी है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की रिपोर्ट दी थी पूजा ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि अपीलीय मंडलीय फोरम के समक्ष उपस्थित पक्षों सुना गया उच्च न्यायालय की रिट याचिका पूजा बनाम स्टेट आफ यूपी आदि 10 अगस्त के आदेश के अनुपालन में प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान जिला स्क्रूटनी समिति मेरठ के आदेश 21 जुलाई का क्रियान्वयन अपील के निस्तारण तक स्थगित किया गया है।


