Uncategorized
Trending

अस्थाई अकुशल श्रमिकों ने डीएम से की अवकाश दिलाने की मांग

कस्बा बड़ौत में दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले अस्थाई अकुशल श्रमिक डीएम बागपत से मिले और उन्होंने उनसे उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिलाने की मांग की।

बागपत(विपुल जैन)। कस्बा बड़ौत में दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले अस्थाई अकुशल श्रमिक डीएम बागपत से मिले और उन्होंने उनसे उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिलाने की मांग की।

प्रवीण कुमार, रवि तोमर, फरीद व हर्ष आदि श्रमिकों ने बताया कि वह बड़ौत में दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अस्थाई रूप से अकुशल श्रमिक के रूप में नौकरी करते हैं। हमें रविवार का भी अवकाश नहीं मिल पाता है। यदि हम अवकाश की मांग करते हैं तो दुकानदार व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक हमारा एक दिन का वेतन मजदूरी काट लेते हैं। ऐसे में हम अपने परिवार की ठीक तरह से देखरेख भी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही अपने परिवार के जरूरी काम भी नहीं निपटा पाते हैं। अपनी शारीरिक व मानसिक थकान भी नहीं उतार पाते हैं। बताया कि बड़ौत में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के डीएम द्वारा आदेश दिए गए थे, लेकिन इन आदेशों को व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के निवेदन एवं बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के कहने पर दीपावली व भैया दूज पर तक स्थगित कर दिया गया था। इससे साप्ताहिक बंदी के दिन भी बुधवार को बडौत का बाजार पूरी तरह खुलने लगा। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन श्रमिकों को अवकाश मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब यह धूमिल हो गई है। उन्होंने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराकर श्रमिकों को इस दिन का अवकाश दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि जो भी दुकानदार इस दिन बाजार खोलते हैं तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button