Uncategorized

अशोक कुमार सैनी, अध्यक्ष नगर पंचायत फलावदा द्वारा निकाय के एमआरएफ सैन्टर का निरीक्षण किया गया

फलावदा (शुभम अग्रवाल)।  निकाय के एमआरएफ सैन्टर पर नगर से निकलने वाले कूडे के पृथक्करण का कार्य मशीनों द्वारा कराया जा रहा है। नगर से निकलने वाले कूडे से गीले व सूखे कूडे को अलग-अलग कर गीले कूडे से व नगर से निकलन वाले किचन वेस्ट से जैविक खाद्य बनाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसे विक्रय कर नगर पंचायत फलावदा की आय में भी वृद्वि होगी। नगर से लगभग 5 मीट्रिक टन कूडा प्रतिदिन निकलता है। जिसे एमआरएफ सैन्टर पर ले जाकर प्रतिदिन निस्तारित कराने की कार्यवाही करायी जा रही है। अध्यक्ष महोदय द्वारा उक्त समस्त कार्यो एवं एमआरएफ लाग बुक आदि का निरीक्षण किया गया एवं कूडा निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिशा-निर्देश एमआरएफ पर उपस्थित 06 कर्मियों को दिये गये। उक्त कूडा निस्तारण हेतु अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार एमआरएफ सेन्टर पर जनरेटर की व्यवस्था भी करायी गयी है। जिससे कूडा निस्तारण कार्य तेजी से कराया जा सके। इस मौके पर फहीम अहमद लिपिक, मोहित कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, प्रदीप कुमार कर्मचारी, परवेज अख्तर कर्मचारी, अहसान सैफी, कार्यवाहक सफाई नायक व निकाय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button