अवैध निर्माण को लेकर हस्तिनापुर युवक ने मुख्य सचिव से की शिकायत
आरोप है कि हस्तिनापुर नगर पंचायत की शह पर सुविधा शुल्क देकर कार्य कराए जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। हस्तिनापुर निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को हस्तिनापुर नगर पंचायत पर अवैध अतिक्रमण कराए जाने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव को प्रार्थना पत्र भेजते हुए शिकायत की। हस्तिनापुर के सी ब्लॉक निवासी रवि अरोरा पुत्र रामलाल अरोरा ने शिकायती पत्र में बताया कि नगर में भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक व्यापारी की तीन दुकान है। तीनों दुकानों की वास्तविक लंबाई 42 फीट व गहराई 18 फीट है। लेकिन निर्माणकर्ता ने 18 फीट से आगे लगभग 18 फीट अतिक्रमण कर लेंटर डाल लिया और यहीं नही इसके आगे भी सरकारी रास्ते को बंद करते हुए लगभग 15 फीट का चबूतरा और उसके आगे फर्श डाल दिया गया है। निर्माणकर्ता द्वारा लगभग तीस फीट चौडे रास्ते को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। आरोप है कि हस्तिनापुर नगर पंचायत की शह पर सुविधा शुल्क देकर कार्य कराए जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि काफी शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत उक्त निर्माण पर कार्यवाही करने के लिए तैयार नही है। प्रार्थी ने लिखित व मौखिक रूप से कई बार शिकायत की परंतु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जब प्रार्थी नगर पंचायत में जाते है तो ईओ व चेयरपर्सन नही मिलते। कर्मचारियों द्वारा पता चलता है कि ईओ अन्य नगर पालिका के कार्यों में व्यस्त है जिसका फायदा उठाते हुए माफिया किस्म के लोग लगातार हस्तिनापुर की सरकारी भूमि पर कब्जा करने में लगे हुए हैं सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर हस्तिनापुर निवासी युवक रवि अरोड़ा ने मुख्य सचिव लखनऊ को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है

नगर पंचायत हस्तिनापुर में यह मामला पहली बार नहीं है ऐसे मामले पहले भी प्रकाशित हो चुके हैं सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है खुशबू चाइल्ड क्लिनिक के समीप सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से तीन मंजिला इमारत दुकान बनकर खड़ी कर दी गई लेकिन नगर पंचायत हस्तिनापुर की टीम ने किसी प्रकार कोई कार्रवाई नहीं की इस तरह से सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं लेकिन यदि कोई गरीब व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा कर ले तब उसे समय नगर पंचायत की टीम मौके पर जाकर तमाम जगह खाली करा लेती है माफियाओं द्वारा कबजाई गई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने में नगर पंचायत की टीम खाली हाथ लोट जाती है हस्तिनापुर की भूमि पर ऐसे कब्जे लगातार होते आ रहे हैं शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।


