Uncategorized

अवैध तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, बैग खोलते ही उड़े अध्यापकों के होश

छपरौली कस्बे के शहीद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक (कंपोजिट) विद्यालय की घटना

छपरौली। कस्बे में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कक्षा 8 में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल में अवैध तमंचा लेकर पहुंच गया। हालांकि कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही इसकी जानकारी अध्यापकों को हो गई। उन्होंने सुझबूझ का प्रचीय देते हुए तुरंत इसकी जानकारी छपरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी के अनुसार छात्र छपरौली कस्बे का निवासी है। और कस्बे में स्थित शाहिद सत्यपाल सिंह उच्च प्राथमिक (कंपोजिट) विद्यालय का छात्र है सुबह पढ़ाई करने के दौरान छात्र अवैध तमंंचा लेकर स्कूल पहुंच गया। इस दौरान जब अध्यापकों को छात्र के पास अवैध तमंचे होने का शक हुआ तो उन्होंने उसकी तालाशी ली। इस दौरान छात्र के बैग में तंमचा मिला। जिसके बाद स्कूल में सनसनी फैल गई। अध्यापकों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। और छात्र का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र से पूछताछ कि।
कस्बे में यह यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। और लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि लोगों का कहना। है कि
छात्र से पुलिस ने ना तो यह पता लगाया कि वह अवैध तमंचा कहां से लाया था और क्यों स्कूल में उसको लेकर आया था । किन कारणों से छात्र स्कूल में अवैध तमंचा लेकर पहुंचा क्या छात्र का किसी के साथ झगड़ा तो नहीं हुआ था। कस्बे में इस तरह की बातें हो रही है घटना शुक्रवार की बताई गई है और पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है । गनीमत रही कि कोई बड़ा हदशा नहीं हुआ इस संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी छपरौली से जानकारी लेनी चाहीं तो वह बिना कुछ बोले ऑफिस को खुला छोड़कर वहां से फरार हो गए ।जब मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला । जिस वजह से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया जानकारी से पता चला है कि जब इस विषय में प्रिंसिपल से जानकारी करनी चाहिए तो उनकी कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति से पूछा कि आप कौन हो तो उन्होंने बताया कि मैं यहां का चपरासी हूं मीडिया कर्मी ने उनसे कहा कि जब आप चपरासी हो तो प्रिंसिपल की कुर्सी पर कैसे बैठे हो ।तो उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में छपरौली एस एस आई गवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और छानबीन कि जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button