Uncategorized
Trending

अमेजन कंपनी को लगाया था करोड़ों का चूना आधार कार्ड दिखाओ, फ्री मीट ले जाओ आफर पर पुलिस ने की कार्रवाई

आधार कार्ड एवं पैन कार्ड लेकर मुर्गे का मीट फ्री देने के मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

थानाभवन ( सिद्धार्थ भारद्वाज)। आधार कार्ड एवं पैन कार्ड लेकर मुर्गे का मीट फ्री देने के मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अमेजन कंपनी को करोड़ों का चूना लगा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
थानाभवन सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में सूचना मिली थी कि कुछ लोग आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की फोटो कॉपी लेकर फ्री में मुर्गे का मीट उपलब्ध कराते हैं। सूचना पुलिस को मिली तो किसी बड़े फ्रॉड होने की आशंका के चलते पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पुलिस ने इस काम में शामिल संगम यादव पुत्र जितेंद्र यादव गंगाराम कॉलोनी अगवानपुर पल्ला चौक जिला फरीदाबाद हरियाणा एवं तुषार कुमार पुत्र विनोद कुमार सूर्य विहार पल्ला चौक जिला फरीदाबाद हरियाणा एवं अमरनाथ साहू पुत्र धनिक लाल साहू ग्राम मुजयासी जिला मधुबनी दरभंगा बिहार हाल पता ओखला फेस वन नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त पकड़े गए तीनों लोग अमेजन कंपनी की केवाईसी करके वर्चुअल अकाउंट के माध्यम से कंपनी से कीमती सामान मंगाते थे और सामान को वापसी करने के नाम पर बॉक्स में नकली सामान डाल कर वापस कर देते थे। जिससे उक्त लोग कंपनी को करोड़ों रुपया का चूना लगा चुके थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button