टॉप न्यूज़
Trending

अमित शाह ने अहमदाबाद को दी 73 करोड़ रु के विकास कार्यों की सौगात

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार आषाढ़ी दूज के पावन अवसर पर गुजरात में अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को दर्शन-मंगला आरती की और अहमदाबाद के नागरिकों को 73 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भेंट दी।
शाह ने आषाढ़ी दूज के शुभ अवसर पर अहमदाबाद महानगर पालिका (अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन-एएमसी) द्वारा न्यू राणिप में तैयार किए गए उद्यान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं उद्योग राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।
स्थानीय विधायक हर्षदभाई पटेल, पूर्व विधायक अरविंदभाई पटेल, अहमदाबाद मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेशभाई बारोट, पार्षद तथा स्थानीय नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button