बॉलीवुड
Trending

अमिताभ बच्चन के साथ सेक्सन 84 में काम करेंगी डायना पेंटी

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री डायना पेंटी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सेक्सन 84 में काम करती नजर आयेंगी।

रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म सेक्सन 84 में अमिताभ बच्चन और डायना पेंटी की मुख्य भूमिका है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म पर काम जल्द ही शुरू होगा।

डायना पेंटी फिल्म सेक्सन 84 में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित है। डायना पेंटी ने कहा, ‘सेक्शन 84 मेरे लिए बहुत खास है। न केवल इसलिए कि ये एक दिलचस्प कहानी है, बल्कि इसलिए भी कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। एक सपना आखिरकार साकार हुआ, रिभु दासगुप्ता का विजन हटकर है और मैं इस फिल्म में उनके साथ सहयोग कर बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि ये एक ऐसा अनुभव होने जा रहा है जिसे मैं याद रखूंगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button