देश

अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के विरुद्ध एफआईआर की मांग, सौंपा ज्ञापन

बिजनौर | बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने बिजनौर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी काे संबाेधित ज्ञापन में विवादित मौलाना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है |

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला महामंत्री मनोज चौहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी काे संबाेधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर रितु रानी को साैंपा | इस मौके पर प्रकाश राजपूत, प्रशांत, सोमेश चौहान, जितेंद्र चौहान, लवी गिरी, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे |-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button