crime
Trending
अपहरण करने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
नगर के एक मौहल्ला निवासी किशोरी का मोहल्ले के युवक ने अपहरण कर लिया और उसके बाद अज्ञात स्थान पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शामली। नगर के एक मौहल्ला निवासी किशोरी का मोहल्ले के युवक ने अपहरण कर लिया और उसके बाद अज्ञात स्थान पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद किशोरी किसी तरह घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता की ओर से आरोपी युवक सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 19 अप्रैल को अपनी सहेली के घर गई थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। बताया जाता है कि 20 अप्रैल की सुबह वह बदहवास हालत में घर पहुंची। पीडिता ने बताया कि मौहल्ला निवासी दीपक ने रास्ते में उसका अपहरण कर लिया और तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए उसे गाड़ी में डालकर नशील पदार्थ सुंघा दिया तथा अज्ञात स्थान पर ले गया। आरोप है कि उसके साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी उनसे बचकर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगायी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित दीपक पुत्र सतेन्द्र निवासी मौहल्ला पंसारियान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



