Uncategorized

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशानुसा तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन–मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यत शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित प्राप्त हुई।  उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं उन्होनें कहा कि  राजस्व विभाग से संबंधित कार्मिक रोस्टर के अनुसार अपने–अपने क्षेत्रों में तैनात रहें यदि आप समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर आपसी रजामंदी से करायेगें तो इसका अच्छा संदेश जायेगा और शिकायतों का तत्काल ही निस्तारण हाे सकेगा।

उन्होनें समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय मे प्रतिदिन सुनवायी कर आम जन–मानस को राहत पहुॅचानें का कार्य करेगा। जनसुनवायी की कार्यवाही प्रतिदिन सुनिश्‍चित करायें।

उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा‚ पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय‚ पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर‚सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button