राज्य
Trending

अपराधी भाइयों को लेने सियालदाह जायेगी पुलिस

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पांच-पांच लाख रुपये के इनामी सगे भाइयों को लाने के लिये पुलिस पश्चिम बंगाल के सियालदह जायेगी।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पांच-पांच लाख रुपये के इनामी सगे भाइयों को लाने के लिये पुलिस पश्चिम बंगाल के सियालदह जायेगी।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सोमवार को बताया कि पिछले साल अगस्त में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान सभापति यादव व सुभाष यादव ने अपने दो दर्जन साथियो के साथ हंगामा किया और रोकने पर पुलिस पर पथराव किया था, तब से दोनो भाई फरार थे। दोनों भाईयों पर पुलिस ने ढाई ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी न हो पाने पर सितंबर 2021 में सभापति यादव व सुभाष यादव पर इनाम बढ़ाकर पांच पांच लाख रुपया कर दिया गया था।
उन्होने बताया कि पिछले शनिवार को दो भाइयों को सियालदाह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने धर दबोचा था जहां से उन्हे लाने के लिये एक टीम सियालदाह रवाना की गयी है। थाना आसपुर देवसरा के विनयका गाँव के निवासी समाजवादी पार्टी के नेता सभापति यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रमुख पति रहा है जबकि उसका छोटा भाई सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहा है। सभापति यादव पर 45 व सुभाष यादव पर 28 मुकदमे दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button