राजनीति

‘अपने राज्य को ‘भेड़ियों’ के पंजे से मुक्त कराना है’, मंडी में बोलीं कंगना रनौत, PM मोदी को बताया अवतार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखकर दुख होता है। उनकी एजेंसियां ​​समोसे की जांच कर रही हैं। जो हो रहा है उससे हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है। हमें अपने राज्य को इन ‘भेड़ियों’ के पंजे से मुक्त कराना है।

आपको बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है जिसका नेतृत्व सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि एक अवतार हैं। मैं 2014 से पहले वोट देने भी नहीं गई थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हम भी राजनीति को दुर्भाग्य समझते थे और नेताओं को लेकर लोगों में काफी नफरत थी। रनौत ने कहा कि पहले सब खा रहे थे और देश को बर्बाद कर रहे थे।  कंगना ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। उन्होंने विक्रमादित्य पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार न कर पाने का आरोप लगाया और उनके राजनीतिक व्यवहार की आलोचना की। विक्रमादित्य ने हाल ही में सुंदरनगर के अपने दौरे के दौरान कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र से गायब हैं। विक्रमादित्य और उनकी मां व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दोनों पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, “राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन इसकी भी सीमाएं होती हैं। किसी को बार-बार दूसरों पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिए और न ही अपशब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।”

उन्होंने विक्रमादित्य का मज़ाक उड़ाया और उन्हें ‘राजा बाबू’ कहा, जो अपनी चुनावी हार से उबर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा और उनके परिवार पर 40 साल से ज़्यादा समय तक क्षेत्र पर शासन करने का आरोप लगाया, लेकिन उन्होंने कोई ख़ास विकास नहीं किया। उन्होंने कहा, “प्रतिभा सिंह सालों तक सांसद रहीं, लेकिन वे क्षेत्र के विकास के लिए धन का इस्तेमाल नहीं कर सकीं और उन्होंने कभी भी स्थानीय लोगों की चिंताओं को लोकसभा में नहीं उठाया।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button