राजनीति

‘अपना डीएनए टेस्ट कराएं…’ सपा नेता ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर की अभद्र टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ एक बार फिर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। उनके खिलाफ ये टिप्पणी सपा नेता ने की है। डिप्टी सीएम के साथ-साथ उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ब्राह्मण समाज के लोगों में फैला रोष 
जानकारी के मुताबिक, खागा विधानसभा सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश की फेसबुक पर आईडी से शनिवार को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। उसके बाद पोस्ट को शेयर कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पोस्ट की। इसमें डिप्टी सीएम को अपना डीएनए टेस्ट कराने की बात कही गई। इस पोस्ट को शेयर किया गया। जिसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग भड़क गए।

केस कराया दर्ज 
सपा नेता के खिलाफ गढ़ा के समाजसेवली शेषनारायण शुक्ला ने केस दर्ज कराया। बताया गया कि सपा नेता सत्यप्रकाश चंदापुर मजरे गढ़ा गांव का है। आरोप है कि सपा नेता पहले से ही धमकी भरी व अभद्र पोस्ट करता है। उनकी इस हरकत से समाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। मना करने पर जान से मारने और दंगा कराने की धमकी देता है। उसके कृत्य में तीन-चार अन्य लोग भी शामिल हैं। वह पोस्ट समर्थन का करते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button