Uncategorized
Trending

अधिकारियों ने सुलझाया भूमिया मंदिर विवाद

भूमिया मंदिर तोड़े जान के विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम बडौत व सीओ शनिवार को थाने पहुंचे। अधिकारियों ने दोनो पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद सुलझाया। अब दोनों समाज के सहयोग से मंदिर बनेगा।

बिनौली: भूमिया मंदिर तोड़े जान के विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम बडौत व सीओ शनिवार को थाने पहुंचे। अधिकारियों ने दोनो पक्षों के लोगों से वार्ता कर विवाद सुलझाया। अब दोनों समाज के सहयोग से मंदिर बनेगा।
बिनौली गांव में स्थित भूमिया देव मंदिर को जैन समाज द्वारा जीर्णोद्धार के लिए तोड़े जाने को लेकर जैन व हिंदू समाज के लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया था जिसको सुलझाने के लिए एसडीएम बडौत सुभाष सिंह व सीओ बागपत डीके शर्मा बिनौली थाने पहुंचे। जहां घंटों अधिकारियों की दोनों समाज के लोगों के साथ हुई। आखिरकार आपसी सहयोग से मंदिर बनाने पर सहमति बन गई। जिसके लिए एक लखित पत्र भी तैयार किया गया। जिस पर दोनों समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए। हालांकि बाद में जैन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के लोगों से ही मंदिर बनाने के लिए कह दिया। इसके बाद अधिकारियों ने भूमिया परिसर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश धामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव धामा गुलबीर, मोनू वर्मा, सुरेश शर्मा, शिवकरण कश्यप, जितेंद्र धामा, अशोक धामा, तेजपाल धामा, सुनील धामा, पूरण चंद जैन, योगेश जैन, जिवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, अरुण कुमार जैन एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button