Uncategorized
Trending
अधिकारियों द्वारा पिछले 4 दिनों से गन्ना सेंटर पर तोल बंद के चलते किसानों ने किया जमकर हंगामा
फलावदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव गुड़म्ब मे पिछले 4 दिनों से गन्ना सेंटर पर तौल बंद होने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया किसान सुभाष प्रधान, अरुण, राजकुमार,वेद प्रकाश, अनुज, कमर पाल, सेठ पाल, गौरव, महिपाल ,दिनेश, प्रताप ,कालू ,संजीव, मुन्नू प्रधान ,पप्पू आदि किसानों ने बताया कि उनके गांव में स्थित मवाना मिल का गन्ना सेंटर लगा हुआ है जिस पर पिछले 4 दिनों से मिल के अधिकारियों द्वारा गन्ना तौल बंद करा दी गई है जिस कारण किसानों को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त मामले को लेकर किसानों ने मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए गन्ना सेंटर को तुरंत चलाने की मांग की है।


