अगले माह से इन लोगों का बंद हो जाएगा राशन, सरकार ने जारी की ये गाइडलाइन
अगले चार माह तक आपको फ्री राशन सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा। सरकार अब सख्ती बरतने जा रही है। जानकारी के अनुसार खरीद केंद्रों पर राशन कम रह गया है।

नई दिल्ली। अगर आप भी फ्री राशन सरकार से लेते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। आपको बता दें कि अगले चार माह तक गेहूं आपको नहीं मिलने वाला है। सरकार की ओर से निर्धारित किए गए क्रय केंद्रों पर राशन की कमी पड़ गई है।

जिसके चलते फिलहाल अगले माह में निशुल्क मिलने वाले गेहूं की सप्लाई को रोक दिया जाएगा। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसके स्थान पर सरकार प्लानिंग कर रही है कि चावल वितरित किया जाए।

हालांकि अभी तक इसकी घोषणा सररकार की ओर से नहीं की गई है। यहां बताना जरूरी है कि कोरोनाकाल से ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए फ्री राशन की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई थी।
जानकारी के मुताबिक अब इस राशन की सप्लाई पर अगले 4 माह के लिए ब्रेक लगाए जा रहे हैं।
अब आपको बताना जरूरी है कि गेहूं के स्थान पर प्रति यूनिट पर सीधे पांच किलो चावल ही दिया जाएगा। इसका सीधा कारण विभाग गेहूं की धीमी खरीद बता रहा है।
प्रतापगढ़ जनपद की बात करें तो इस बार 37 दिन में करीब दो हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई है। जो काफी कम है। यहां शासन से माह भर में दो बार में कार्डधारकों को राशन मिलता है।
इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत पहले व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में माह के 15 तारीख के बाद राशन का वितरण किया जाता है।
यही प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है। जिसमें गेहूं की कमी साफ देखने को मिल रही हैए उसी समस्या के समाधान के तहत सरकार की ओर से अगले चार माह तक गेहूं के स्थान पर चावल देने का विकल्प खोजा गया है।
सरकार की ओर से जो बाकी खाद्य सामग्री दी जाती है, वह दी जाएगी। तेल आदि पर कोई रोक नहीं है। यानी अब जून से लेकर सितंबर तक गेहूं नहीं मिलेगा, बाकी सब चीजों की आपूर्ति वैसे ही होती रहेगी।
इसके बाद फिर से पीएमजीकेवाई में गेहूं मिलने लगेगा। विपणन गोदामों में नमक न आने से राशन का वितरण कोटेदार नहीं कर रहे हैं।
खासकर शहर की कई दुकानों पर कार्डधारक राशन लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कोटेदार नमक का उठान न किए जाने की बात कहकर उनको वापस भेज रहे हैं। यह समस्या भी सरकार के जेहन में है



