uttar pradesh
Trending

अखिलेश यादव और BJP सांसद सुब्रत पाठक के बीच जुबानी जंग, वोदका और पान मसाला तक पहुंची लड़ाई

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सांसद को सलाह दी कि वह पान और मसाला खाना छोड़ दें और कन्नौज के विकास पर ध्यान दें। इस पर सुब्रत पाठक ने ट्वीट किया कि अच्छा होगा कि अखिलेश यादव वोदका पीना छोड़ दें।

यूपी उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव और कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सांसद को सलाह दी कि वह पान और मसाला खाना छोड़ दें और कन्नौज के विकास पर ध्यान दें। इस पर सुब्रत पाठक ने ट्वीट किया कि अच्छा होगा कि अखिलेश यादव वोदका पीना छोड़ दें ताकि उनकी बुद्धि ठीक रहे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह मुंह में खैनी भरे रहते हैं। उन्हें खैनी खाना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंह में पान भरा होने के कारण वह (सांसद)लोकसभा में कन्नौज के विकास की बात नहीं कर पाते है। मुंह में इतना मसाला भर लेंगे तो विकास की बात क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि इटावा में सुब्रत की बहुत रिश्तेदारी है, रिश्तेदार भी जानते होंगे सपा ने वहां कितना विकास कराया।

इस पर सुब्रत पाठक ने कहा कि पान का प्रयोग हिंदुओं की पूजा में होता है। इसमें सुपारी, कत्था, लौंग, इलायची और कन्नौज के पवित्र फूलों के इत्र पड़ते है। अच्छा हो कि अखिलेश यादव वोदका पीना छोड़ दें ताकि उनकी बुद्धि ठीक रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश के जीवन के बहुत से किस्से कन्नौज में आज भी लोगों को मालूम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button