अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम जी को याद करते हुए विश्व कल्याण हेतु यज्ञ हवन किया
कस्बा छुटमलपुर स्थित वैदिक शिव सत्संग मंदिर में हुआ कार्यक्रम आयोजित तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर आशीर्वाद लिया

छुटमलपुर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक शिव सत्संग मंदिर में आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पंडित पंकज शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देश में सुख शांति एवं समृद्धि तथा सर्व कल्याण की कामना करते हुए महायज्ञ में आहुति देकर भगवान परशुराम जी को याद किया, तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पितकर आशीर्वाद लिया। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद शर्मा, अरविंद शांडिल्य, मांगेराम शर्मा (राजन), नरेश स्वामी मुस्तापुर, मास्टर विजेंद्र शर्मा (दीपक), राजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, राजीव पाराशर, कुलदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश भारद्वाज, संजय शर्मा, विनोद शास्त्री, प्रतीक उपाध्याय, सोना पंडित, ब्रह्मदत्त शर्मा, नीटू शर्मा ऋषिपाल उपाध्याय, पंडित कुलदीप शर्मा, पंडित गणेशदत्त शर्मा, अमरकांत शर्मा (पुनीत), आकाश शर्मा, ऋषिपाल धीमान, विपिन बंसल, डॉ वीरेंद्र गोयल, कुंवरपाल राठी, मास्टर शिवकुमार गुप्ता, सत्यपाल सैनी, पंडित भुवनेश्वर, अनुज शर्मा, मयंक शर्मा, अविरल शर्मा, शशिकांत शर्मा, अनिल गुप्ता, एडवोकेट गौरव शर्मा, आदित्य शर्मा, मनोज माहेश्वरी आदि ने विष्णु जी के छठवे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।


