Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित हुई योग शिक्षिका आंचल रामनारायण

कस्बा खेकड़ा की एकमात्र योग शिक्षिका आंचल रामनारायण को योग के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।

बागपत। कस्बा खेकड़ा की एकमात्र योग शिक्षिका आंचल रामनारायण को योग के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्हें चादर, मोती की माला, पटका, पगड़ी पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।लोकपाल गुप्ता सम्मान रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जहाज निर्माण कम्पनी माझगांव डॉक बिल्डर्स लिमिटेड़ के महाप्रबन्धक सौरभ गुप्ता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सम्मानित लोगों और विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है। उनके प्रतिनिधि एवं सोशल वर्कर विपुल जैन ने आंचल रामनारायण को लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया।
आंचल रामनारायण ने लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किये जाने पर विपुल जैन का आभार व्यक्त किया और अपनी समस्त उपलब्धियों का श्रेय अपनी माता राजबाला देवी और अपने पिता विजयपाल सिंह को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button