टॉप न्यूज़
Trending

यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले,देखें – किस अफसर को कहां मिली तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को चार जिलों के पुलिस कप्तान सहित 11 आईपीएस के तबादले हुए थे।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस आशीष गुप्ता को पुलिस महानिदेशक (डीजी), रूल्स एंड मैन्युअल लखनऊ बनाया गया है। तनूजा श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच लखनऊ, पद्मजा चौहान को अपर पुलिस महानिदेशक उप्र अग्निशमन एवं आपात सेवाओं की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कार्यभार संभाल रही थीं। पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस उन्नाव राजीव मल्होत्रा को उप महानिरीक्षक स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेसिंक साइंसेज बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button