लखनऊ: UPSRLM के नवचयनित मिशन प्रबंधकों का 7 दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

लखनऊ: UPSRLM के नवचयनित मिशन प्रबंधकों का 7 दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत नवचयनित राज्य मिशन प्रबंधकों/मिशन प्रबंधकों का 7 दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में प्रारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन निदेशक के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य नवचयनित अधिकारियों को मिशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों, रणनीतियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. सतेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम पाण्डेय (राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन), डॉ. विनीता रावत (प्रशिक्षण संकाय), श्री आलोक सिंह (मिशन प्रबंधक, सामाजिक समावेशन एवं संस्थागत विकास) तथा श्री अजय कुशवाहा (मिशन प्रबंधक, मॉडल सीएलएफ) उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण में कुल 32 नवचयनित राज्य मिशन प्रबंधकों/मिशन प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान मिशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

संध्याकालीन सत्र में संयुक्त मिशन निदेशक श्री प्रवीणानंद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई दी और मिशन की प्राथमिकताओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त डॉ. नंदकिशोर ने प्रतिभागियों से संवाद कर प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और अधिकारियों के साथ सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *