नोएडा में तीन लोगों ने की आत्महत्या, अलग-अलग घटनाओं से मचा हड़कंप

नोएडा में तीन लोगों ने की आत्महत्या, अलग-अलग घटनाओं से मचा हड़कंप

नोएडा। उत्तर प्रदेश की हाइटेक सिटी नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते सोमवार की बीती रात को आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के में रहने वाले रंजन (41) गिरधारी लाल कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी के पास बनी श्रमिकों के रहने की कॉलोनी में रहते थे। वहां पर उन्होंने बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह दादरी थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि म्यू -प्रथम सेक्टर निवासी नितिन कुमार मिश्र (34 ) ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यूनिटेक सोसाइटी विशाल पांडे ने बीती रात को अपनी सोसाइटी में स्थित फ्लैट के आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने कहा है उसके जीवन का कोई मूल्य नहीं है। उसने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यूनिटेक सोसाइटी में रहते थे। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इसी कारण उसने सामाजिक गतिविधियों से दूरी बना ली थी। अधिकांश समय वह आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करता था। परिवार का अपना निजी कारोबार है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *